राज्य

अक्‍तूबर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 70 हजार ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अक्‍तूबर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 70 हजार ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा

रायपुर, 25 सितंबर 2026

सरकार ने कहा है कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना-2.0 के अंतर्गत अक्‍तूबर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 70 हजार ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसमें गरीब ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जुड़े कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण की अवधि तीन से 12 महीने तक होती है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया कि योजना में भाग ले रहे सभी 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दो वर्ष की अवधि के लिए नौ लाख से अधिक प्रशिक्षण के लक्ष्य आवंटित किए गए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।