भोपाल

6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, 1 से 19 वर्ष के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, 1 से 19 वर्ष के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 6 अक्टूबर को 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसके तहत शासकीय एवं निजी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, मदरसों और छात्रावासों में बच्चों को दवा का सेवन कराया जाएगा। भोपाल में करीब साढ़े नौ लाख बच्चों को गोली खिलाने का लक्ष्य है।

इसके साथ ही 20 से 49 वर्ष की ऐसी महिलाओं को भी एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी, जो गर्भवती अथवा धात्री नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को एल्बेंडाजोल दवा उपलब्ध करा दी है। दवा के सेवन की विधि और इसके लाभों की जानकारी के लिए स्कूलों में नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।

स्कूलों में नोडल शिक्षक की उपस्थिति में बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पेट में होने वाला कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है। इसका स्कूल में उपस्थिति और शैक्षणिक उपलब्धि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल, डॉ.

मनीष शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य नोडल विभागों के सहयोग से कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

---- 5 लोअर हेडर

6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

1 से 19 वर्ष के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

भोपाल में करीब साढ़े नौ लाख बच्चों को दवा

स्कूल, आंगनवाड़ी, मदरसों और छात्रावासों में अभियान

नोडल शिक्षकों की मौजूदगी में कराया जाएगा दवा का सेवन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।