व्यापार

अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ाएगा RBI! महंगी हो सकती है आपकी EMI- SBI रिपोर्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ाएगा RBI! महंगी हो सकती है आपकी EMI- SBI रिपोर्ट

अक्सर लोग घर, कार या बच्चों की पढ़ाई के लिए बैंक से लोन लेते हैं. अगर आपने भी बैंक से लोन लिया हुआ है तो यह जानकारी आपके काम की है.

हर महीने की तय EMI चुकाने में ही लोगों के घर का बजट बिगड़ जाता है, ऐसे में अगर ब्याज दरों में थोड़ा भी बदलाव हो जाए तो ये सीधा आपकी जेब पर असर डाल सकता है.

SBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में RBI रेपो रेट बढ़ा सकता है. इसका असर बैंक से लोन लेने वालों पर भी पड़ सकता है.

SBI की रिपोर्ट में क्या है?

RBI की रेपो रेट को लेकर SBI रिसर्च की इकोव्रैप रिपोर्ट के मुताबिक, RBI अक्टूबर में रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है, जिसका असर लोन लेने वालों की जेब पर पड़ सकता है.

ऐसे में सवाल उठता है कि RBI रेपो रेट में कितनी बढ़ोतरी करने वाला है?

दिसंबर में भी बढ़ेगा रेपो रेट

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, RBI अक्टूबर में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी कर सकता है.

इतना ही नहीं, बल्कि दिसंबर में भी रेपो रेट में 25 bps की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है. यानी दिसंबर तक रेपो रेट में कुल 50 bps की बढ़ोतरी हो सकती है.

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की वजह से कच्चे तेल की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है.

अब कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है.

चिंता की बात तो यह है कि अगर कच्चे तेल की कीमत में कमी नहीं आती है तो आने वाले समय में महंगाई बढ़ सकती है.

रेपो रेट बढ़ने से क्या होगा?

अगर RBI अक्टबूर में रेपो रेट में बढ़ोतरी करता है तो बैंक भी लोन की ब्याज दर बढ़ा सकता है.

ऐसे में जिन लोगों ने बैंक से फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया हुआ है, उनकी EMI में बदलाव देखा जा सकता है.

यानी हर महीने जितनी EMI दे रहे थे अब उससे ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि EMI में कितना इजाफा होगा यह बैंक की ब्याज द

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।