खेल

7 अक्टूबर को सीहोर में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
7 अक्टूबर को सीहोर में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा

सीहोर जिले में 7 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे आवासीय खेल परिसर में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का वर्चुअल संबोधन होगा।

सुबह 10.55 बजे प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। इसके बाद स्थानीय अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्वलित की जाएगी और सुबह 11.05 बजे राष्ट्रगान के बाद सेवा ज्योति यात्राओं को रवाना किया जाएगा।

यातायात व्यवस्था के लिए वीआईपी वाहनों की पार्किंग महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज तथा आम नागरिकों के वाहनों की पार्किंग प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निर्धारित की गई है। नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की गई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।