राज्य

2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा में भाग लें अधिक से अधिक लोग: गंधर्वा राठौड़

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा में भाग लें अधिक से अधिक लोग: गंधर्वा राठौड़

सितंबर 30, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार 2 अक्तूबर को जिला हमीरपुर की सभी 242 ग्राम पंचायतों में भी विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इस विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), वित 2026-27 के बजट और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि ग्राम पंचायतों के विभिन्न वार्डों में आयोजित उप ग्राम सभा के मुद्दों पर भी 2 अक्तूबर की विशेष ग्राम सभा में चर्चा की जाएगी। इसलिए, जिला की सभी ग्राम पंचायतों के निवासी 2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।