अलवर में कबाड़ से बनी कलाकृतियां दे रहीं स्वच्छता का संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अलवर नगर निगम ने कबाड़ और वेस्ट सामग्री से आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित की हैं। ‘वेस्ट टू आर्ट’ पहल के जरिए इन कलाकृतियों से शहर का सौंदर्य बढ़ाने के साथ स्वच्छ भारत का संदेश दिया जा रहा है।
अलवर, 02 अक्टूबर। स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचाने और शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए अलवर नगर निगम की ओर से अनूठी पहल की गई है। निगम ने कबाड़ बने लोहे के सामान, प्लास्टिक और अन्य वेस्ट सामग्री को उपयोग में लेकर आकर्षक कलाकृतियां तैयार की हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाई गई ये कलाकृतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
नगर निगम की इस पहल के तहत बेकार समझे जाने वाले कबाड़ को नया रूप देकर कलाकृतियों में बदला गया है। इनके जरिए शहरवासियों को स्वच्छता और कचरे के बेहतर उपयोग का संदेश दिया जा रहा है। इस पहल को ‘वेस्ट टू आर्ट’ थीम के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।
बताया गया कि दिल्ली और चंडीगढ़ के पार्कों में स्थापित ऐसी कलाकृतियों से प्रेरणा लेकर अलवर में भी इस तरह के प्रयोग किए गए हैं। पहले जिस कबाड़ को अनुपयोगी समझा जाता था, वही अब कलात्मक रूप में शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकांत कटारा ने बताया कि ‘वेस्ट टू आर्ट’ के तहत कबाड़ को मॉडिफाई कर विभिन्न कलाकृतियां तैयार की गई हैं। इनका उद्देश्य शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ वेस्ट सामग्री के पुन: उपयोग को बढ़ावा देना और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
नगर निगम की इस पहल से कचरे के रचनात्मक उपयोग का संदेश लोगों तक पहुंच रहा है और सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता में भी इजाफा हुआ है।
होल्ड बाइट
1- लक्ष्मीकांत कटारा आयुक्त नगर निगम अलवर।
2 - सुमनलता अग्रवाल चेयरमैन नगर निगम अलवर।
3 - डॉ. केके शर्मा संरक्षक कंपनी बाग विकास समिति।
4 - डॉ. जेपी शर्मा चिकित्सक।
5 - सौरभ कालरा समाजसेवी।