अलवर-खैरथल तिजारा को 117 करोड़ की सौगात, 95 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ के लिए 117 करोड़ रुपए के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। विकास कार्यों की सौगात से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
खैरथल-तिजारा, 29 सितंबर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ के समग्र विकास के लिए 117 करोड़ रुपए की लागत के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।
विकास कार्यों की सौगात मिलने के बाद खैरथल-तिजारा क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में विकास को गति मिलने की उम्मीद है और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से प्रदेश के चहुंमुखी विकास और ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री द्वारा किए गए लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है।
होल्ड बाईट
1- विक्रम चौधरी सभापति खैरथल ।
- नरेश शर्मा व्यापारी।
- मुकेश सैनी स्थानीय निवासी।
4 स्थानीय निवासी।