राजनीति

अलवर में पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी, 5.57 लाख मतदाता करेंगे मतदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अलवर में पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी, 5.57 लाख मतदाता करेंगे मतदान

अलवर में पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 5.57 लाख मतदाता करेंगे मतदान

अलवर, 21 अक्टूबर। पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण को लेकर अलवर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को बाबू शोभाराम कला कॉलेज से मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद संबंधित पंचायत समितियों के मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रथम चरण में जिले की छह पंचायत समितियों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी, जिसमें 5 लाख 57 हजार 259 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि प्रथम चरण के लिए कठूमर, रैणी, गोविंदगढ़, खेड़ली-सौंखर, रामगढ़ और मुबारिकपुर पंचायत समितियों में मतदान कराया जाएगा।

इन छह पंचायत समितियों के 112 निर्वाचन क्षेत्रों और वार्डों में जिला परिषद सदस्य तथा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं, सरपंच और पंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 22 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसी समयावधि में 24 अक्टूबर को सरपंच और पंच पदों के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा।

प्रशासन की ओर से मतदान दलों को आवश्यक प्रशिक्षण देने के साथ चुनाव सामग्री उपलब्ध कराकर निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना किया गया है।

प्रथम चरण में कुल 5,57,259 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पंचायत समितिवार मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है:

कठूमर: 1,20,877 मतदातारैणी: 1,46,318 मतदातागोविंदगढ़: 74,642 मतदाताखेड़ली-सौंखर: 67,936 मतदातारामगढ़: 81,876 मतदातामुबारिकपुर: 65,610 मतदाताजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला के अनुसार, अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को संबंधित केंद्रों पर भेज दिया गया है। प्रशासन का लक्ष्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराना है।

अलवर जिले में प्रथम चरण के चुनाव को लेकर मतदान दलों की रवानगी के साथ ही चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अब 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि 24 अक्टूबर को सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान होगा।

बाइट - डॉक्टर आर्तिका शुक्ला, जिला कलेक्टर अलवर

बाइट - मातादीन शर्मा, मतदान कर्मी बाइट - सुरेंद्र सिंह, मतदान कर्मी

बाइट - हरिराम मीणा, मतदान कर्मी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।