अलायंस एयर की फ्लाइट का इंजन हवा में फेल हुआ:दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 40 यात्री सुरक्षित; प्रयागराज से आ रहा था विमान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अलायंस एयर की फ्लाइट का इंजन हवा में खराब हो गया। फ्लाइट की दूसरे इंजन से दिल्ली के के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आईजीआईए ने टर्मिनल-1 के रनवे-4 पर आपातकाल घोषित किया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग तक करीब 30 मिनट तक रनवे को पूरी तरह खाली रखा गया। फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 40 लोग सवार थे।
सभी सुरक्षित हैं। DGCA ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 9I- 698 ने दोपहर करीब 12:33 बजे प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। मेरठ के आसपास पहुंचने पर पायलट को एक इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने इसकी जानकारी तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी।
दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। सूचना मिलते ही IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी अलर्ट किया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट पर सभी जरूरी इंतजाम किए गए। दोपहर करीब 2:15 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। सुबह बिलासपुर से प्रयागराज पहुंचा था विमान सूत्रों के मुताबिक, जिस विमान में इंजन में तकनीकी खराबी आई, वह शुक्रवार सुबह 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ था।
विमान सुबह करीब 11:58 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद विमान ने दोपहर 12:33 बजे प्रयागराज से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसके बाद तकनीकी खराबी सामने आई। दो सप्ताह में अलायंस एयर के विमान की दूसरी घटना अलायंस एयर के विमान में तकनीकी खराबी की यह करीब दो सप्ताह में दूसरी गंभीर घटना है।
इससे पहले 28 अगस्त को दिल्ली से बिलासपुर पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट 9I 613 के साथ हादसा होते-होते बचा था। बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का बायां टायर फट गया था। टायर फटने के बाद रनवे पर चिंगारी निकली और तेज घर्षण हुआ। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित रोक लिया।
विमान में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी सुरक्षित रहे। दो सप्ताह के भीतर सामने आई इन दोनों घटनाओं के बाद अलायंस एयर के विमानों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। -------------------------- कल इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को बम की धमकी मिली।
इसके बाद अ
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar