व्यापार

अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया

श्री क्वात्रा ने कहा कि भारत मध्य-पूर्व, अफ्रीका, लैटिन अमरीका, यूरेशिया और अमरीका समेत विभिन्न क्षेत्रों से ऊर्जा प्राप्त करता है। इसके लिए उपलब्धता, कीमत और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखा जाता है। उन्होंने कहा कि हाल के संघर्षों के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने पर भारत ने अपने लोगों को कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से बचाने के लिए कदम उठाए। इससे वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने में भी मदद मिली।

श्री क्वात्रा ने कहा कि भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल और करीब 50 प्रतिशत प्राकृतिक गैस आयात करता है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों के लिए पर्याप्त, सस्ती और निर्बाध ऊर्जा सुनिश्चित करना राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।