देश

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की मतदाता पहचान प्रणाली की प्रशंसा की

लेखक: AIR Delhi अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की मतदाता पहचान प्रणाली की प्रशंसा की

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की मतदाता पहचान पत्र प्रणाली की प्रशंसा की है और इसे अमरीका के चुनाव विनियमों के लिए मॉडल बताया है। उन्‍होंने भारत की निर्वाचन प्रणाली को चुनावी सुरक्षा का उदाहरण बताया। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री ट्रंप ने भारत के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के साथ हाल की बातचीत का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने यह सवाल उठाया था कि बिना अनिवार्य वैध फोटो पहचान पत्र के अमरीका में चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं। श्री ट्रंप ने इस टिप्‍पणी का हवाला देते हुए अमरीकी कांग्रेस से सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी - यानि सेव अमरीका अधिनियम पारित करने को कहा।

यह प्रस्‍तावित विधेयक संघीय चुनाव में मतदान के लिए और अधिक सख्‍त नियम लागू करने की मांग करता है। इसके अनुसार मतदाताओं को चुनाव के लिए पंजीकरण कराते समय अमरीकी नागरिक होने के दस्‍तावेजी सबूत के साथ-साथ सरकार से जारी वैध फोटो प्रमाण-पत्र उपलब्‍ध कराना होगा। श्री ट्रंप ने भारत के आम चुनाव के व्‍यापक पैमाने का भी उल्‍लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत में हाल के आम चुनाव में लगभग 64 करोड़ 20 लाख लोगों ने मतदान किया। उन्‍होंने कहा कि भारत में मतदाताओं के लिए वैध फोटो पहचान पत्र प्रस्‍तुत करना जरूरी है।

A
AIR Delhi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।