अमरोहा ITI में पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमरोहा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब रिक्त सीटों पर पांचवें चरण के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज छह अक्तूबर से शुरू होगी। पूर्व में पंजीकृत अप्रवेशित और अचयनित अभ्यर्थी रिक्त सीटों के सापेक्ष नए विकल्प दर्ज कर सकेंगे।
वहीं, जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए थे, वे भी वेबसाइट www.scvtup.in पर छह से 11 अक्तूबर की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि राजकीय आईटीआई अमरोहा, हसनपुर, गंगेश्वरी, गजरौला, नौगावां सादात और सहसपुर, जोया में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश प्रक्रिया होगी।
आईटीआई प्रशासन ने प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से आवेदन करने की अपील की है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
अमरोहा ITI में पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया का आरम्भ छात्रों के लिए एक नया अवसर लेकर आया है। यह प्रक्रिया राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शेष रिक्त सीटों को भरने के लिए है, जिससे पहले चतुर्थ चरण के बाद अधूरी सीटें पूरी होंगी। यह कदम शिक्षा विभाग की समावेशी नीतियों को दर्शाता है और बेरोजगारी को कम करने के प्रयासों में योगदान देता है। इससे आम जनता को तकनीकी कौशल सीखने का मौका मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।