अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आज पशु चिकित्सा शिविर का उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आज पशु चिकित्सा शिविर का उद्घाटन विधायक राजीव तरारा ने फीता काटकर किया साथ ही गाय की पूजा अर्चना भी की। विधायक ने पशु चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने को कहा एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
जिले की मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आभा दत्त ने बाढ़ से पशुओं में होने वाली संक्रमण बीमारियों से बचाव के बारे में समझाया। इस मौके पर पशुपालकों को पशुओं की बिमारी के इलाज के लिए निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।