अपराध

अमरोहा में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को किया जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अमरोहा में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को किया जागरूक

अमरोहा में मिशन शक्ति 5.0-फेज-2 अभियान के अंतर्गत अमरोहा में आज पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस की शक्ति दीदी व बीट आरक्षी टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर लड़कियों एवं महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार एवं जागरूकता से अवगत कराने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लड़कियों व महिलाओं को मिशन शक्ति एवं महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व उससे बचाव, यातायात नियमों का पालन, बाल विवाह व पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच की जानकारी, नये आपराधिक कानूनों की जानकारी के साथ ही महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

अमरोहा में मिशन शक्ति 5.0-फेज-2 अभियान ने महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और जागरूकता से अवगत कराया। यह पहल हमें याद दिलाती है कि हर महिला को अपनी आवाज़ बुलंद करने का अधिकार है और समाज में समानता के लिए सतर्क रहना आवश्यक है। जब किसी को उत्पीड़न या साइबर अपराध का सामना करना पड़े, तो कानूनी मार्ग अपनाकर न्याय की मांग करनी चाहिए। इस अभियान से प्रेरित होकर हम सभी को मिलकर एक सुरक्षित, सम्मानजनक समाज का निर्माण करना चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।