अमरोहा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अमरोहा में आज हसनपुर सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने फीता काट कर किया। इस मौके पर विधायक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमाकांत सागर ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। सभी स्वेच्छा से रक्तदान अवश्य करें। शिविर में समाज सेवा व स्वास्थ्य में उत्कृष्ट आशा कार्यकत्रियों और रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।