अमरोहा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमरोहा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कल छिद्दा सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, ढबारसी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राधिकरण के सचिव अभिषेक कुमार व्यास ने विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। विधिक जानकारी के अभाव में व्यक्ति कई बार अपने अधिकारों से वंचित रह जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वयं कानून के प्रति जागरूक हों तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दें तथा उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह कानून बनाया गया है।
विद्यार्थियों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच अंतर, असहज स्थिति में अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर तत्काल विश्वसनीय व्यक्ति अथवा संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया तथा यह भी बताया कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि यदि उनके साथ अथवा उनके आसपास किसी बच्चे के साथ कोई अनुचित व्यवहार या अपराध होता है तो उसे छिपाने के बजाय इसकी जानकारी जिम्मेदार व्यक्ति अथवा संबंधित विभाग को देना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई।