विदेश

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?

एक तरफ जहां महंगाई का दौर चल रहा है, इसी बीच कई कंपनियों में छंटनी का दौर भी चल रहा है.

इसी कड़ी में अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने एक बार फिर से अपने कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है.

खबरों की मानें तो इस बार दुनियाभर में करीब 1000 से कम ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरियां प्रभावित हुई हैं. कंपनी ने बुधवार को छंटनी की पुष्टि की है.

इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर Amazon के स्टोर्स बिजनेस पर पड़ा है. यही विभाग कंपनी के मुख्य ऑनलाइन शॉपिंग कारोबार को संभालता है.

अमेरिका, भारत और ब्रिटेन में कर्मचारियों की नौकरियां प्रभावित हुई हैं.

भारत में भी कर्मचारी होंगे प्रभावित?

अमेजन की इस छंटनी में भारत के कर्मचारी भी शामिल हैं.

हालांकि, कंपनी ने भारत में कितने कर्मचारियों की नौकरी गई है, इसका आंकड़ा अभी जारी नहीं किया है. इसलिए भारत में कुल कितनी छंटनी हुई, ये अभी साफ नहीं है.

रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी के इंटरनल मैसेजेस से पता चला है कि कस्टमर सर्विस और सेलिंग पार्टनर सर्विसेज जैसे विभाग भी प्रभावित हुए हैं.

कुछ रिपोर्ट्स में रिटेल बिजनेस से जुड़े इंजीनियरिंग और मार्केटप्लेस सपोर्ट के कर्मचारियों के प्रभावित होने की भी बात कही गई है.

क्यों की जा रही है छंटनी?

अमेजन का कहना है कि उसने अपने स्टोर्स बिजनेस के कुछ हिस्सों में बदलाव किया है.

कंपनी के मुताबिक, नए ढांचे से वो अपनी प्राथमिकताओं पर ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर सकेगी.

कंपनी के CEO एंडी जैसी अमेजन के संगठन को छोटा और सरल बनाने, काम करने के तरीके में मौजूद अनावश्यक स्तरों को कम करने और जरूरी क्षेत्रों में ज्यादा संसाधन लगाने पर जोर दे रहे हैं.

पहले भी हो चुकी है बड़ी छंटनी

बता दें कि अमेज पिछले कुछ समय में कई बार बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर चुका है.

इससे पहले अक्टूबर 2025 में कंपनी ने करीब 14,000 कॉरपोरेट कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी.

जिसके बाद जनवरी 2026 में भी करीब 16,000 और कॉरपोरेट नौकरियां खत

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।