विदेश

अमेरिका का ऐलान, ईरान के खिलाफ 'आर्थिक डी-डे' शुरू

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 25, नई दिल्ली: ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने दुनिया भर के देशों को कड़ी चेतावनी दी है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान के साथ कारोबारी संबंध रखने वाले देशों को सेकेंडरी सैंक्शंस की चेतावनी दी है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने इस कार्रवाई को 'आर्थिक डी-डे' बताया है।

ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका ईरान के वैश्विक वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है। इसके तहत 60 व्यक्तियों, संस्थाओं और जहाजों पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। डिजिटल एसेट्स, सोना, टेक्नोलॉजी, एविएशन और शिपिंग समेत 5 सेक्टरों को भी सेकेंडरी सैंक्शंस के दायरे में लाने की बात कही गई है।

फिलहाल किसी दूसरे देश पर सीधे प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के मुताबिक ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी अनिश्चित काल तक जारी रह सकती है।

इससे होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही बाधित है और वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।वही ईरान पर अमेरिका के नए आर्थिक प्रतिबंधों के बाद अब इजराइल ने भी इस कदम का जोरदार स्वागत किया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट को ईरान पर लगाए गए ताजा प्रतिबंधों के लिए बधाई दी है।

नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की क्रूर तानाशाही से एक भारी कीमत वसूली है। इजरायली प्रधानमंत्री के मुताबिक अमेरिकी सरकार का यह कदम पूरी तरह से न्यायसंगत है।

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।