विदेश

अमेरिका ईरान में फिर जंग शुरू, सिरिक इलाके में शादी में बम गिरने से 5 की मौत, IRGC ने जॉर्डन US कैंप पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अमेरिका ईरान में फिर जंग शुरू, सिरिक इलाके में शादी में बम गिरने से 5 की मौत, IRGC ने जॉर्डन US कैंप पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें

US and Iran Conflict: अमेरिका ईरान के बीच अब सीधी जंग फिर शुरू हो गई है. अमेरिका ने मंगलवार को ईरान पर कई हवाई हमले किए. इसके जवाब में ईरान ने भी पलटवार किया. दोनों देशों के बीच चल रहा संघर्ष अब और गंभीर हो गया है. इस बढ़ते तनाव का असर दुनियाभर में तेल की कीमतों पर भी पड़ा है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के ये हमले वीकेंड में हुई गोलीबारी के बाद किए गए. जुलाई के बाद यह पहली बार था जब अमेरिका और ईरान के बीच इस तरह की सीधी सैन्य कार्रवाई हुई. इसके अलावा सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो टैंकरों पर भी हमले हुए.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने 1 सितंबर को ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए. इन हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों को निशाना बनाया गया.

वहीं ईरान ने अपना रुख सख्त बनाए रखते हुए चेतावनी दी कि वह खाड़ी क्षेत्र से होने वाले तेल के निर्यात को भी रोक सकता है. वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी कहा है कि अमेरिका ईरान पर नए प्रतिबंध लगा सकता है.

BREAKING: Footage shows a direct Iranian ballistic missile impact in Aqaba, Jordan, likely targeting the King Hussein International Airport, used by US forces.

pic.twitter.com/qyx3skNxGT — The Hormuz Letter (@HormuzLetter) September 1, 2026 सिरिक में शादी में हमला रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी रेड क्रिसेंट ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास सिरिक इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हुए हैं.

मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, मृतकों में 4 साल का एक बच्चा भी शामिल है. वहीं, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि घायलों की संख्या 68 है. यह भी पढ़ें: Explainer: होर्मुज में ईरान की नई चाल से डरा अमेरिका?

रॉकेट से समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने का दावा कितना सच जॉर्डन कैंप में कई अमेरिका सैनिक मारने का दावा ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी मरीन बेस पर भारी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया और कई अमेरिकी सैनिकों को मार गिराया.

हालांकि, दो अमेरिकी अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमले में कोई अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ है. जॉर्डन की सेना के अनुसार, उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने 13 ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को रोका। इनमें से 10 को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जबकि 3 मिसाइलें आबादी से दूर इलाकों में गिरीं।

मीडिल ईस्ट में तैनात है 50 हजार से ज्यादा US सैनिक CENTCOM के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार, समुद्री ठिकाने और उपकरण, बारूदी सुरंगें बिछाने की क्षमता और कम्युनिकेशन सेंटर शामिल थे.

अमेरिका ने कहा कि ये कार्रवाई IRGC की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों और अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने की हालिया कोशिशों के जवाब में की गई. CENTCOM ने बताया कि इस समय मध्य पूर्व में 50 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक तैनात हैं.

अमेरिकी सेना सतर्क है और राष्ट्रपति के आदेश के मुताबिक आगे की कार्रवाई के लिए तैयार है. ईरान ने दी धमकी अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अपना रुख और सख्त कर दिया है.

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने कहा कि इन हमलों से होर्मुज पर उसका नियंत्रण और मजबूत होगा. युद्ध से पहले दुनिया के करीब हर पांच में से एक बैरल तेल इसी रास्ते से गुजरता था.

ईरानी मीडिया के मुताबिक, संसद के अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर दुश्मन फारस की खाड़ी से ईरान का तेल निर्यात रोकने की कोशिश करेगा, तो ईरान भी किसी दूसरे देश को वहां से तेल निर्यात नहीं करने देगा.

ईरान पर लंबे समय से आर्थिक प्रतिबंध हैं, लेकिन नए प्रतिबंधों और अमेरिकी हमलों की धमकियों से तेहरान के रुख में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है. करीब एक महीने की अपेक्षाकृत शांति के बाद, तीन दिनों के अंदर अमेरिका ने ईरान पर दूसरी बार हमला किया है।

इस दौरान दोनों देशों के बीच बयानबाजी तो जारी रही, लेकिन सीधे सैन्य टकराव काफी कम रहा था। यह भी पढ़ें: जिनपिंग के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत से मांगा सिंधु का पानी! कहा- ‘पानी को हथियार न बनाएं’

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।