अमेरिका से लेकर जापान-कोरिया में हाहाकार! रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले हिला मार्केट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वैश्विक शेयर बाजारों में आज 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी स्थिति देखने को मिल रही है.
वॉल स्ट्रीट पर हुए बड़े नुकसान का असर आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला.
हाल ही में हुए अमेरिकी मध्यावधि चुनावों (US Midterm Elections 2026) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा.
इसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली के चलते निवेशकों का भरोसा डगमगा गया.
आज एशियाई बाजारों में इसी का तगड़ा असर देखने को मिल रहा है.
एक तरफ जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 6% तक लुढ़क चुका है. टॉपिक्स में भी 5.2% की गिरावट आई है.
दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) भी लगभग 9% लुढ़क गया, जिसके कारण सर्किट ब्रेकर लग गए और 20 मिनट के लिए कारोबार रोकना पड़ा.
वहीं, ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 इंडेक्स 0.7% और न्यूजीलैंड का NZX 50 इंडेक्स लगभग 0.5% नीचे आ गया.
भारतीय बाजार में तेजी का माहौल
एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली के बाद भी भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार, 6 नवंबर को तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ.
सुबह BSE सेंसेक्स 271.68 अंक (0.34%) की बढ़त के साथ 79,581.69 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, NSE निफ्टी में भी शुरुआती कारोबार में मजबूती देखने को मिली.
गुरुवार को विदेशी निवेशकों की खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और सकारात्मक घरेलू संकेतों के चलते बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई थी.
हालांकि, अमेरिकी टेक शेयरों में गिरावट और एशियाई बाजारों में कमजोरी के कारण निवेशक सतर्क हैं.
बाजार की आगे की दिशा वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर निर्भर करेगी.
टेक कंपनियों को किस बात का डर?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पार्टी रिपब्लिकन एआई और टेक कंपनियों पर
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar