देश

अमेरिका कब करेगा शांति समझौता पर हस्ताक्षर, संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरानी राष्ट्रपति ने किया खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अमेरिका कब करेगा शांति समझौता पर हस्ताक्षर, संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरानी राष्ट्रपति ने किया खुलासा

US Iran Peace Deal: अमेरिका ईरान कई महीनों तक संघर्ष के बाद एक बार फिर शांति समझौते के मुहाने पर खड़े हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पहले भी कई बार शांति समझौते की उम्मीद जता चुके हैं.

तमाम धमकियों के बाद ट्रंप लगातार कह रहे हैं कि अंत में ईरान शांति समझौते करेगा ही. इसको लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान ईरान का रुख भी सामने आया है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि तेहरान चाहता है कि अमेरिका नवंबर की शुरुआत में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले समझौता ज्ञापन पर फिर से हस्ताक्षर करे.

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम चाहते हैं कि अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले समझौते पर वापस लौट आएं.

ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी मीडिया से कहा कि 'हत्याओं' के बावजूद तेहरान अभी भी समझौते का इच्छुक है.

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अमेरिकी मीडिया से कहा कि तेहरान बातचीत के जरिए वाशिंगटन के साथ समझौता करने को तैयार है, भले ही ईरान के सर्वोच्च नेता, वैज्ञानिकों और सैन्य कमांडरों की हत्या जैसी घटनाएं हुई हों. "Do you want a nuclear bomb or not?" @BretBaier cuts to the chase in an exclusive interview with Iranian President Masoud Pezeshkian, directly questioning the leader about his country's nuclear ambitions. "Not at all.

Not at all," Pezeshkian responds, insisting Iran does not… pic.twitter.com/jkFEyi9rWd — Fox News (@FoxNews) September 24, 2026 किस आधार पर होगा समझौता?

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में पेजेश्कियान ने कहा कि जिस चीज पर चर्चा और बातचीत होती है, वह अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में होती है, और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत जो हमारा हक है, उसी पर बात होती है.

उन्होंने आगे कहा कि हमने कभी इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहा और इसी आधार पर, अगर दूसरी पार्टी सहमत होती है, तो हम समझौता करना चाहते हैं.

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि हमें कोई समस्या नहीं है और हमने आपके राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) के साथ समझौता किया था.

उन्होंने बताया कि समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, और उसी आधार पर हम आगे बढ़ने को तैयार हैं और अब भी चाहते हैं. होर्मुज पर दिया बयान राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने कहा कि उस ढांचे पर सहमति बनी थी.

हमने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद नहीं किया था. वह खुला था, बिना किसी कानूनी आधार या ढांचे के.

अपने देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाइयों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने हम पर हमला किया.

उन्होंने हमारे सम्मानित सर्वोच्च नेता, हमारे वैज्ञानिकों, हमारे सैन्य कमांडरों और सरकार के लोगों की हत्या की और उन्हें शहीद किया.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।