अमेरिका को पछाड़ने वाला है भारत, 2 साल में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देश में लगातार नए मेट्रो मार्ग शुरू किए जा रहे हैं और पुराने रास्तों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है.
इसी का नतीजा है कि भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क की टोटल लंबाई अब 1170 किलोमीटर पहुंच गई है.
सरकार का अनुमान है कि जिस रफ्तार से देश में मेट्रो रेल का विस्तार हो रहा है, उसे देखते हुए अगले दो साल में भारत मेट्रो रेल नेटवर्क की लंबाई के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है.
ऐसा हुआ तो चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन जाएगा.
अमेरिका और भारत के बीच कितना अंतर?
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के मुताबिक, अमेरिका में इस समय करीब 1386 किलोमीटर लंबा मेट्रो रेल नेटवर्क है.
वहीं भारत में इसकी लंबाई 1170 किलोमीटर हो चुकी है.
इस हिसाब से दोनों देशों के बीच करीब 216 किलोमीटर का अंतर बचा है.
भारत में जिस तेजी से नए मार्ग बनाए जा रहे हैं, उसे देखते हुए सरकार को उम्मीद है कि ये अंतर अगले दो साल में ही खत्म किया जा सकता है.
आज कितना महंगा हुआ रसोई गैस, जानें 14 और 19 किलो LPG सिलेंडर कितने का मिलेगा
2014 से अबतक कितना बढ़ा मेट्रो नेटवर्क?
भारत में मेट्रो रेल का विस्तार पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से हुआ है.
साल 2014 में देश के केवल 5 शहरों में करीब 245 किलोमीटर लंबा मेट्रो रेल नेटवर्क था.
अब मेट्रो रेल का विस्तार 26 शहरों तक हो चुका है और नेटवर्क की टोटल लंबाई 1170 किलोमीटर पहुंच गई है.
यानी करीब एक दशक में देश में मेट्रो रेल की पहुंच और लंबाई दोनों में बड़ा इजाफा हुआ है.
कौन सबसे आगे? मेट्रो रेल नेटवर्क की लंबाई के मामले में चीन अभी दुनिया में सबसे आगे है. चीन में करीब 8000 किलोमीटर लंबा मेट्रो रेल
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar