देश

'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज

तमिलनाडु के टीवीके नेता बीते कुछ दिनों से सीएम विजय को फ्यूचर प्राइम मिनिस्टर के तौर पर पेश कर रहे हैं, जिसे लेकर देश में राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच AIADMK चीफ पलानीस्वामी ने टीवीके की ओर से बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियानों और मुख्यमंत्री सी.

जोसेफ विजय के निजी विमान से हवाई दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वह (विजय) अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं. पलानीस्वामी का विजय पर तंज

पलानीस्वामी से पूछा गया कि टीवीके समर्थक मुख्यमंत्री विजय को भविष्य के प्रधानमंत्री के तौर पर देख रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री तो अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं. इसमें कुछ गलत नहीं है, यह उनकी इच्छा है.

हालांकि, राज्य सरकार के सोशल मीडिया पर निर्भर रहने की बात को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, वे यहां रील डालकर सरकार चला रहे हैं, लेकिन वहां ऐसे नहीं चलेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री विजय को खर्चीला मुख्यमंत्री भी बताया और मौजूदा सरकार के खर्च की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के समय के खर्च से की.

CM विजय पर महंगी यात्राएं करने का आरोप पलानीस्वामी ने कहा, अम्मा के कार्यकाल में खर्च में कटौती करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाता था. उन्होंने विजय की इस बात पर तंज कसा कि वह खुद को एक साधारण किसान की तरह पेश करते हैं, जबकि खुद इतनी महंगी यात्राएं करते हैं.

AIADMK चीफ ने मुख्यमंत्री पर यह आरोप भी लगाया कि वह बिना किसी वित्तीय समर्थन के नियम 110 के तहत बिना सोचे-समझे योजनाएं घोषित कर रहे हैं. उन्होंने आगाह किया कि अगर राज्य इसी दर से कर्ज लेता रहा तो उसका कर्ज बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. विजय को PM उम्मीदवार बनाने पर TVK का कैंपेन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने वाले अभियान के बीच टीवीके और उसके सहयोगी दल कांग्रेस के बीच मतभेद के संकेत सामने आए हैं. कांग्रेस

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।