अमेरिका-रूस के बीच डीजल आपूर्ति समझौता, ट्रंप का ऐलान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 10, नई दिल्ली: अमेरिका में डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ बड़े डीजल आपूर्ति समझौते का ऐलान किया है। ट्रंप के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में रूस ने तुरंत अमेरिका और वैश्विक बाजार में तीन लाख टन से ज्यादा डीजल की आपूर्ति पर सहमति जताई है।
इसके अलावा, नवंबर में पांच लाख टन अतिरिक्त डीजल और उसके बाद दस लाख टन डीजल की आपूर्ति की बात कही गई है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि रूस की रिफाइनरियों की स्थिति को देखते हुए जल्द ही तीस लाख टन अतिरिक्त डीजल की आपूर्ति की जा सकती है। इस समझौते के बीच अमेरिकी प्रशासन ने रूसी ईंधन पर लगे प्रतिबंधों में अस्थायी ढील भी दी है।
यूक्रेन युद्ध के चलते अमेरिका ने रूस की तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए थे। ऐसे में ट्रंप का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। तीन नवंबर को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले ईंधन की कीमतें भी बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि इस समझौते से डीजल की कीमतों में गिरावट तो आ सकती है, लेकिन लंबे समय तक कीमतें कम बनी रहेंगी, इसकी गारंटी नहीं है।
वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस फैसले की आलोचना की है।