विदेश

अमेरिका की तर्ज पर इंदौर में सिटी गवर्नेंस में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल: महापौर पुष्यमित्र भार्गव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अमेरिका की तर्ज पर इंदौर में सिटी गवर्नेंस में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल: महापौर पुष्यमित्र भार्गव

महापौर ने कहा—अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जाएगा AI प्रशिक्षण

ट्रैफिक मैनेजमेंट में ITMS के जरिए तकनीक का पहले से हो रहा उपयोग

इंदौर, अक्टूबर 06: अमेरिका के इंटरनेशनल विज़िटर लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होकर लौटे इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को प्रेस-वार्ता की। उन्होंने कहा कि अमेरिका की तर्ज पर ही इंदौर में भी सिटी गवर्नेंस में एआई का अधिकाधिक उपयोग किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यू.एस.ए में एआई का सर्वाधिक उपयोग ट्रैफिक मैनेजमेंट में किया जा रहा है। इंदौर में हम पहले से ही आई.टी.एम.एस के रूप में इसका उपयोग कर ही रहे हैं।

----

बाइट- पुष्यमित्र भार्गव महापौर, इंदौर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।