विदेश

अमेरिकी हमले पर ईरान का पलटवार, गलीबाफ ने दी बड़ी चेतावनी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अमेरिकी हमले पर ईरान का पलटवार, गलीबाफ ने दी बड़ी चेतावनी

सितंबर 07, नई दिल्ली: ईरान के तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमले के एक दिन बाद ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ किसी भी हमले का जवाब और अधिक दर्दनाक होगा। गलीबाफ ने कहा कि अमेरिका को बहुत देर होने से पहले यह समझ लेना चाहिए कि ईरान के ख़िलाफ युद्ध के नियम बदल गए हैं।

अब बराबर का जवाब नहीं दिया जाएगा, बल्कि किसी भी हमले का जवाब अधिक तेज, ज़्यादा ज़ोरदार और ज़्यादा दर्दनाक तरीके से दिया जाएगा। गलीबाफ ने कहा कि सैन्य मोर्चे के अलावा ईरान की मुख्य लड़ाई अब उत्पादन और लोगों की आजीविका को लेकर है। यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा था कि अमेरिकी नौसेना के दो युद्धपोतों पर ईरान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के बाद अमेरिकी सेना ने तीन ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाया।

एक टैंकर पर खार्ग द्वीप के पास और दूसरे पर जास्क के पास हमला हुआ। एक खाली टैंकर पर ओमान की खाड़ी में हमला किया गया। हमलों का वीडियो फुटेज भी जारी किया। इसके जवाब में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कार्प्स ने दावा किया कि उसने अमेरिका के एक एयरक्राफ्ट कैरियर और एक डिस्ट्रायर पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

ईरान ने कहा कि ये दोनों युद्धपोत ईरान के खिलाफ नौसैनिक घेराबंदी में शामिल थे। दोनों युद्धपोतों को संघर्ष वाले इलाके से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।