‘अमेरिकी हमलों से निपटने के लिए हम नई रणनीति अपनाएंगे’, ट्रंप की धमकी पर ईरान की प्रतिक्रिया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ईरानी सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजाई ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान नई रणनीति अपनाएगा. ये नया बयान अमेरिका के मंगलवार रात ईरान पर बरसाए बम के बाद सामने आया है . ईरानी स्टेट मीडिया के अनुसार हमलों में 12 लोग मारे गए जबकि 68 जख्मी हैं.
रेजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में अमेरिका को चेतावनी दी कि तेहरान की नई रणनीति उसकी ‘बुनियाद हिला देगी.' उन्होंने लिखा, "ईरान सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ कूटनीति और आर्थिक प्रतिबंधों का मुकाबला करने के लिए भी नई रणनीति अपनाएगा." वहीं ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने भी इमोशनल एक्स पोस्ट में सिरिक पर हुए हमले को युद्ध अपराध बताया.
उन्होंने कहा कि बमबारी वहां की गई जहां शादी की रस्म अदा की जा रही थी. बाघेई के अनुसार ये अमेरिका की हताशा का प्रमाण है. उन्होंने आगे अमेरिकी लेखक ओ ब्रायन को कोट किया. लिखा, "अमेरिकी लेखक टिम ओ'ब्रायन ने अपनी किताब 'द थिंग्स दे कैरिड' में लिखा है:जंग की सच्ची कहानी कभी नैतिक नहीं होती...
अगर कोई कहानी नैतिक लगे, तो उस पर यकीन न करें." मंगलवार को ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने दावा किया कि खुजस्तान प्रांत में अमेरिकी मिसाइल हमले में 7 लोगों की मौत हुई और 8 घायल हुए. अमेरिका ने 3 जगहों को निशाना बनाया.
ईरान का दावा है कि सिरिक में एक शादी समारोह के दौरान मिसाइल गिराई गई और इसमें 5 की जान गई, इनमें 4 साल का एक बच्चा भी था. वहीं खुजस्तान प्रांत में हुए हमले में 7 लोगों की मौत और 8 लोग घायल हुए. वहीं अमेरिका का तर्क है कि उसने केवल ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाने पर लिया.
हमलों के जवाब में ईरान ने भी जॉर्डन और बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया. इससे पहले 30 अगस्त को अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास लारक द्वीप पर दो ईरानी रॉकेट लॉन्चरों पर हवाई हमला किया था. --आईएएनएस केआर/ DISCLAIMER: हेडिंग के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है.
न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.
📡 स्रोत: NewsData.io