अमेरिकी टेरर लिस्ट से बाहर हुआ सीरिया, दमिश्क ने ट्रंप सरकार के फैसले का किया स्वागत

अमेरिका ने सीरिया को आतंकवाद प्रायोजक देशों की सूची से बाहर कर दिया है. करीब 47 साल बाद सीरिया का नाम इस अमेरिकी सूची से बाहर हुआ है. दमिश्क ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग-थलग स्थिति खत्म करने और देश के आर्थिक पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ा कदम बताया है.
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, सीरिया की नई सरकार के आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
📡 स्रोत: NewsData.io