अमेठी में एक जनपद एक व्यंजन योजना शुरू, समोसा, गुड़ की खीर, बड़ी पूड़ी को मिली पहचान, बेरोजगारों को मिलेगा प्रशिक्षण व अनुदान

अमेठी में एक जनपद एक व्यंजन योजना शुरू हुई. समोसा, गुड़ की खीर और बड़ी पूड़ी को पहचान मिलेगी. बेरोजगारों को प्रशिक्षण व अनुदान देकर रोजगार दिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक जनपद एक व्यंजन में अमेठी जिले में व्यंजन की पहचान को बढ़ावा देने के लिए और कारीगर के साथ-साथ बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सकारात्मक कदम उठाया गया है.
📡 स्रोत: News18 Hindi