अमित शाह बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 29, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह कॉरिडोर पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच मयूर विहार फेज-1 से एम्स तक सिग्नल फ्री कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। इस कॉरिडोर के शुरू होने के साथ मौजूदा बारापुल्ला कॉरिडोर से इसकी कनेक्टिविटी होगी और पूरा नेटवर्क करीब 9 किलोमीटर का सिग्नल-फ्री कॉरिडोर तैयार करेगा। दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के साथ-साथ इस परियोजना में ग्रीन और नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट का भी ध्यान रखा गया है। इससे यात्रियों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।