राज्य

अमित शाह का आज केरलम दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अमित शाह का आज केरलम दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सितंबर 26, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज केरलम के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने दौरे के दौरान वे कुंदरा स्थित पवित्रम कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ यानी एनसीसीएफ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इस अवसर पर अमित शाह सहकारिता क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने से जुड़ी सहकारी समितियों की विभिन्न पहलों और परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।यह कार्यक्रम सहकारिता के माध्यम से महिलाओं के लिए नए अवसर सृजित करने और उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से अधिक सशक्त बनाने पर केंद्रित है।

इसके बाद अमित शाह अमृतपुरी स्थित माता अमृतानंदमयी मठ में माता अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित 'विश्व सेवा दिनम' और 'अमृत कीर्ति पुरस्कार समारोह-2026' में भी शामिल होंगे। आपको बता दें अमृतपुरी मठ ने इस वर्ष माता अमृतानंदमयी के 73वें जन्मदिवस को वैश्विक सेवा दिवस यानी 'विश्व सेवा दिनम' के रूप में मनाने की घोषणा की है।

फोटो- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अमित शाह का केरलम दौरा सहकारिता और महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ के कार्यक्रम में भाग लेकर सहकारिता क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से है। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सहकारिता के माध्यम से आर्थिक समावेशन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की सरकार की नीति को आगे बढ़ाता है। जनता के लिए इसका असर यह हो सकता है कि महिलाओं को अधिक रोजगार और आर्थिक अवसर मिलेंगे, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में समृद्धि और सामाजिक समानता को

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।