अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 03, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राजधानी भोपाल में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दौरे की शुरुआत भेल के दशहरा मैदान से होगी, जहां अमित शाह नए आपराधिक कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पांच दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में नए कानूनों के प्रमुख प्रावधानों के साथ आधुनिक जांच प्रक्रिया, फॉरेंसिक तकनीक, डिजिटल साक्ष्य और तकनीक आधारित पुलिसिंग की जानकारी दी जाएगी।
इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे और पशुपालकों तथा डेयरी सहकारी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण और लंबित विषयों को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में भी शामिल होंगे।
दौरे के दौरान वे भौरी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के विस्तारित परिसर की आधारशिला रखेंगे। साथ ही परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। फ़ाइल फ़ोटो