देश

अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के बीच मुलाकात हुई है.

इसकी जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने विजय के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा कर दी.

उन्होंने लिखा, 20 अगस्त को कोवलम, चेंगलपट्टू में होने वाली सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक से पहले चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की. बैठक में लंबित मुद्दों पर होगी चर्चा

गृह मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में दक्षिण भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रशासक शामिल होंगे. बैठक में राज्यों के बीच लंबित विवादों, जल बंटवारे, आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम से जुड़े मुद्दों के साथ राष्ट्रीय महत्व के कई विषयों पर चर्चा होगी.

कर्नाटक और तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु और केरल के बीच नदी जल बंटवारे के विवाद भी बैठक में उठ सकते हैं. दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं.

इसके अलावा पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप भी परिषद के सदस्य हैं. केंद्र सरकार के अनुसार, परिषद केंद्र और सदस्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के बीच मुद्दों और विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने का महत्वपूर्ण मंच है. जल विवाद समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक में क्षेत्रीय स्तर पर साझा हितों से जुड़े कई मुद्दों पर विचार किया जाएगा. इनमें आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, नदी जल बंटवारा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और नागरिक उड्डयन से जुड़े विषय शामिल हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा होगी. इनमें मह

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।