अमित शाह आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

अगस्त 19, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान चेन्नई में उनकी अध्यक्षता में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। लंबे अंतराल के बाद तमिलनाडु में हो रही इस बैठक को केंद्र और दक्षिणी राज्यों के बीच समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
बैठक में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के भी शामिल होने की संभावना है। बैठक में कावेरी नदी जल बंटवारे और मेकेदातू बांधको लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच जारी विवाद पर चर्चा हो सकती है।
इसके अलावा केंद्र-राज्य संबंध, अंतरराज्यीय सीमा विवाद, नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान, समुद्री सुरक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहने की संभावना है। फ़ाइल फ़ोटो