मनोरंजन

अमिताभ बच्चन को भगवान मानते थे प्रियदर्शन, सुनाया 'कसौटी' से जुड़ा किस्सा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अमिताभ बच्चन को भगवान मानते थे प्रियदर्शन, सुनाया 'कसौटी' से जुड़ा किस्सा

निर्देशक प्रियदर्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' लेकर आ रहे हैं.

इसके जरिए सैफ अली खान और अक्षय कुमार 18 साल के बाद स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. इसी बीच निर्देशक ने एक किस्सा शेयर किया, जो कि अमिताभ बच्चन से जुड़ा है.

उन्होंने बताया कि वो अमिताभ बच्चन को भगवान की तरह मानते थे.

वो बताते हैं कि युवा दौर में वो फिल्मों के इतने बड़े शौकीन होते थे कि सुपरस्टार की झलक बड़े पर्दे पर देखने के लिए किसी भी हद तक चले जाते थे.

कसौटी के टिकट का किस्सा

प्रियदर्शन ने आईएएनएस के साथ बातचीत में स्टारडम के बदलते दौर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों से जुड़े समय को भी याद किया.

उन्होंने फिल्म 'कसौटी' के पहले दिन का शो देखने के लिए टिकट पाने की अपनी कोशिश को याद किया और कहा कि वो याद आज भी उनके दिमाग में ताजा है.

उन्होंने कहा, 'फिल्म 'कसौटी' के पहले दिन का टिकट लेने की कोशिश का एक बड़ा निशान अब भी मेरे पास है. अमिताभ बच्चन मेरे लिए भगवान हुआ करते थे.

उनके लिए मेरे मन में इज्जत आज भी बिल्कुल वैसी ही है, लेकिन अपने सुपरस्टार को लेकर लोगों में उस तरह की दिवानगी होना बहुत मुश्किल है.'

ये भी पढ़ें:-TV Serial Spoilers:अनुपमा की प्राइज मनी पर मचा बवाल, हर्षवर्धन की डील से कंपनी पर मंडराया संकट

बदल गया स्टारडम का दौर

निर्देशक का कहना है कि आज के समय में हर स्टार कोने में हैं.

आप उन्हें आज के दौर में आराम से घूमते हुए देख सकते हैं, लेकिन उन एक्टर्स का वो दौर ही अलग था, जिन्हें आप उस समय देखना चाहते थे.

उन्होंने आगे कहा, उस समय जब आप कोई मूवी देखते थे, तो आप सिर्फ फिल्म नहीं देखते थे बल्कि, उस समय के एक्टर्स को देखते थे.

क्योंकि आप उस एक्टर या एक्ट्रेस के आसपास की बातें जानकर हैरान होते थे.

निर्

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारतीय सिनेमा के दो बड़े सितारों, सैफ अली खान और अक्षय कुमार के 18 साल बाद एक साथ फिल्म में आने की घोषणा के साथ है, जहाँ निर्देशक प्रियदर्शन ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक व्यक्तिगत किस्सा साझा किया है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाता है कि कैसे एक महान कलाकार की छवि पर युवा फिल्मकारों का गहरा प्रभाव होता है। इस किस्से से जनता को यह समझने में मदद मिलती है कि भारतीय फ़िल्म उद्योग में प्रेरणा के स्रोत कैसे पिढ़ियों को जोड़ते हैं। इससे प्रशंसकों में उत्साह और कलाकारों के प्रति सम

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।