अमिताभ बच्चन की फिल्म देखते-देखते सो गई थी KBC 18 कंटेस्टेंट, बिग बी ने ली चुटकी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कौन बनेगा करोड़पति में कभी कंटेस्टेंट्स कोई ऐसा इमोशनल किस्सा शेयर करते हैं जिससे अमिताभ बच्चन की आंखें भर आती हैं, तो कभी किसी मजाकिया किस्से से उनके चहरे पर हंसी खिल उठती है.
हाल ही में केबीसी के 18वें सीजन में जयपुर की अलमास खान ने भी ऐसा ही एक मजेदार किस्सा सुनाया.
राज मंदिर में फिल्म देखने पहुंची थीं अलमास
जयपुर की रहने वाली अलमास खान ने केबीसी 18 में बताया कि उन्हें फिल्में देखना काफी पसंद है.
उन्होंने अमिताभ बच्चन को अपने बचपन का एक किस्सा सुनाते हुए कहा, मैं अपने कजिन्स के साथ जयपुर के मशहूर राज मंदिर थिएटर में आपकी फिल्म मृत्युदाता देखने गई थीं.
उस समय मैं काफी छोटी थीं और मृत्युदाता अमिताभ बच्चन की पहली ऐसी फिल्म थी, जो मुझे याद है कि मैंने थिएटर में देखी थी. लेकिन मुझे फिल्म की कहानी ज्यादा समझ नहीं आई.
फिल्म शुरू हुई और अलमास को आ गई नींद
अलमास ने बताया कि राज मंदिर की खूबसूरती और वहां चल रही एसी की वजह से उन्हें काफी कंफर्ट फील हुआ.
इसी आराम के बीच फिल्म देखते-देखते उनकी आंख लग गई.
उन्होंने अमिताभ को बताया कि जब उनकी आंख खुली, तब तक फिल्म खत्म हो चुकी थी और स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन का गाना चल रहा था.
इसके बावजूद उन्होंने कहा कि उनके लिए खास बात यही रही कि अमिताभ की फिल्म देखने का उनका पहला यादगार अनुभव मृत्युदाता से जुड़ा था.
अमिताभ ने पकड़ ली कहानी की मजेदार बात
अलमास की बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने तुरंत उस हिस्से को पकड़ लिया, जो सुनने में थोड़ा मजेदार था.
उन्होंने हंसते हुए कहा, एक मिनट ठहर जाइए, सोते-सोते कैसे देख ली आपने? पिक्चर तो खत्म हो गई, तो क्या देखा आपने? उनकी ये बात सुनते ही सभी लोग हंस पड़े.
<p style="text-align: justif
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर का विषय है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन में एक प्रतियोगी ने अमिताभ बच्चन की फिल्म देखते-देखते सो जाने की मजेदार कहानी सुनाई, जिससे दर्शकों में हँसी और भावनाएँ उभरीं। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय गेम शो को एक नया, हल्का-फुल्का मोड़ देती है और दर्शकों को सितारों के साथ जुड़ने का अनोखा अनुभव देती है। ऐसी कहानियाँ आम जनता में मनोरंजन के साथ-साथ सहानुभूति और प्रेरणा का संचार करती हैं, जिससे लोग अपने रोज़मर्रा के अनुभवों को भी हल्के-फुल्के अंद