मनोरंजन

Amitabh Bachchan Injured: कौन बनेगा करोड़ पति के सेट पर फिसले 'बिग बी', हुए चोटिल!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Amitabh Bachchan Injured: कौन बनेगा करोड़ पति के सेट पर फिसले 'बिग बी', हुए चोटिल!

Amitabh Bachchan Injured: बॉलीवुड (Bollywood) के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं, दरअसल बिग बी (Big B) कौन बनेगा करोड़पति 18' शो को होस्ट कर रहे हैं, इस शो की शूटिंग के दौरान एक्टर अचानक फिसल गए, जिससे उनके घुटने पर चोट लग गई।

इसके बाद से फैंस बिग बी की हेल्थ को लेकर चिंतित हैं। Big B ने पहली बार बैठकर की शो की शुरुआत अमिताभ बच्चन अक्सर शो की शुरुआत मे विंग्स के साथ दौड़कर आते हैं, फिर स्टेज पर खड़े होकर शो की शुरुआत करते हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने शो की शुरुआत बैठकर की। इसके बाद उन्होंने दर्शकों को चोटिल होने की वजह बताई।

Amitabh Bachchan हुए चोटिल KBC 18 के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने घुटने की तरफ इशारा करते हुए बताया कि, बीते दिन शो की शूटिंग करते हुए उनका पैर फिसल गया था, जिसकी वजह से वो चोटिल हो गए, जिससे उन्हें खड़े होने में तकलीफ हो रही है। हालांकि, उन्होंने ने साफ किया कि, चोट इतनी गहरी नहीं है।

वो कंटेस्टेंट्स के साथ खड़े होकर ही शो को होस्ट करेंगे। कब हुई थी 'KBC' की शुरुआत 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) टीवी का मशहूर शो है, इसकी शुरुआत 3 जुलाई 2000 में हुई थी। तब से ही अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट कर रहें है, उन्हें इस शो को होस्ट करते करीब 26 साल हो चुके हैं। बता दें कि, सिर्फ एक बार 'कौन बनेगा करोड़पति 3' सीजन की होस्टिंग शाहरुख खान ने की थी।

बाकी सभी सीजन की होस्टिंग बिग बी ने की है। Amitabh Bachchan के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो जल्द ही रिभु दासगुप्ता के डारेक्शन में बनी कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' फिल्म में नजर आएंगे, जो 19 नवंबर 2026 को रिलीज हो सकती है। साथ ही वो नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी - पार्ट 2 (Kalki 2898 AD - Part 2) में अहम किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Amrapali Dubey statement: निरहुआ संग डेटिंग की खबरों पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।