मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन से पहले कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आएंगे.

दोनों अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 के एक विशेष एपिसोड में मेगास्टार को जन्मदिन की बधाई देंगे.

भारती सिंह ने की अमिताभ की तारीफ

भारती सिंह इन दिनों अपने पति और निर्माता हर्ष लिंबाचिया के साथ इंडियन गेम शो को होस्ट कर रही हैं.

इस बीच उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद किया और अमिताभ बच्चन की शख्सियत की तारीफ की.भारती ने अपने बयान में कहा, अमिताभ बच्चन सर वास्तव में एक महान शख्सियत हैं.

हम सभी, जो उन्हें देखते हुए बड़े हुए हैं, उनके पर्दे पर आने को किसी उत्सव से कम नहीं मानते. कौन बनेगा करोड़पति हमारी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है.

उन्होंने कहा कि वह शो के पहले एपिसोड से ही इसे देखती आ रही हैं.

आज भी अमिताभ बच्चन की मुस्कान, उनका अपनापन और उनकी ऊर्जा देखकर उन्हें बहुत खुशी मिलती है.

अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला

भारती के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने कई पीढ़ियों को अनगिनत खूबसूरत यादें दी हैं और वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें बचपन से महानायक को देखने का मौका मिला.कॉमेडियन ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह हमेशा मुस्कुराते रहें, लोगों के चेहरों पर खुशी लाते रहें और सभी को प्रेरित करते रहें.

वहीं, हर्ष लिंबाचिया ने अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता और उनके काम करने के अंदाज की सराहना की. उन्होंने कहा, अमिताभ बच्चन सर अपने आप में एक संस्थान हैं.

कौन बनेगा करोड़पति में उन्हें इतनी शालीनता, ऊर्जा और आकर्षण के साथ देखना हम जैसे लेखकों के लिए प्रेरणादा

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष एपिसोड में बधाई दी। यह घटना दर्शाती है कि कैसे कॉमेडियन और निर्माता बड़े सितारों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के प्रतीक हैं और उनका जन्मदिन लाखों प्रशंसकों के लिए उत्सव का कारण बनता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग मनोरंजन के नए रूपों के प्रति जागरूक हों और भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक और यादगार पल जोड़ें।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।