मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के किरदार की मौत पर रोए, लड़की के चक्कर में हुई पिटाई, राजकुमार राव के किस्से

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अमिताभ बच्चन के किरदार की मौत पर रोए, लड़की के चक्कर में हुई पिटाई, राजकुमार राव के किस्से

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता राजकुमार राव आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके राजकुमार राव ने संघर्ष से सफलता तक का शानदार सफर तय किया है. आज एक्टर के बर्थडे के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास और दिलचस्प बातों के बारे में.

पारले-जी बिस्कुट खाकर करते थे गुजारा राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था. एक्टर का असली नाम राजकुमार यादव है.

राजकुमार ने बतौर लीड एक्टर डेब्यू साल 2010 में फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से किया था. हालांकि इससे पहले मुंबई में उन्हें कड़े संघर्ष से गुजरना पड़ा था. मुंबई में स्ट्रगल के दिनों में उन्हें कई दफा खाना तक नसीब नहीं होता था. तब एक्टर पारले-जी बिस्कुट खाकर और फ्रूटी पीकर गुजारा करते थे.

स्कूल में 25 लड़कों ने की थी राजकुमार राव की पिटाई राजकुमार राव ने 'ईआईसी बनाम बॉलीवुड' शो में अपने स्कूल के दिनों के एक किस्से का खुलासा करते हुए बताया था कि एक बार उनकी 25 लड़कों ने पिटाई कर दी थी. दरअसल 11वीं क्लास के दौरान एक्टर एक लड़की पर दिल हार बैठे थे.

ये भी पढ़ें: 2 शादी के बाद भी 10 साल तक तब्बू संग रहा नागार्जुन का अफेयर, रईसी में हैं अक्षय-सलमान से भी आगे

इसके बाद उस लड़की ने भी राजकुमार को डेट करना शुरू कर दिया था. हालांकि उस लड़की का पहले से बॉयफ्रेंड था. जब ये बात उस लड़की को पता चली तो वो राजकुमार राव को पीटने के लिए लड़के लेकर पहुंच गया था. एक्टर ने कहा था, 'वो मुझे पीट रहे थे, 25 लड़के चिल्ला रहे थे, 'बंदूक निकालो, बंद

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।