भोपाल

अमृत 2.0 के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया में लाएं तेजी : संभागायुक्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अमृत 2.0 के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया में लाएं तेजी : संभागायुक्त

संभागायुक्त श्री शर्मा ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर आयुक्त शिवराज वर्मा, उपायुक्त राजस्व भारती देवी मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संभागायुक्त श्री शर्मा ने ग्राम-शहर भोपाल, तहसील हुजूर, शहर वृत्त स्थित 6.240 हेक्टेयर भूमि को झुग्गी मुक्त भोपाल, सुराज नीति एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी गरीबों के लिए आवास निर्माण हेतु भूमि नगर निगम भोपाल के पक्ष में आवंटित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम आचारपुरा में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के पक्ष में आवंटित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में संभागायुक्त ने ग्राम कोटरा सुल्तानाबाद, टीटी नगर स्थित भूमि को मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के कार्यालय भवन निर्माण के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के पक्ष में आवंटित करने संबंधी नक्शे पुनरू संशोधित कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री शर्मा ने ग्राम हिनोतिया आलम, तहसील कोलार तथा ग्राम बेहटा बैरागढ़ स्थित भूमि को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए नगर निगम भोपाल के पक्ष में आवंटित किए जाने हेतु पुनरू प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।