अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन से हड़कंप, कई फ्लाट्स रद्द, पुलिस ने क्या कहा?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिचालन क्षेत्र के आसपास कई संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया.
इस घटना के बाद दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित सात विमानों का रूट डायवर्ट कर उन्हें दिल्ली भेजना पड़ा.
अमृतसर ग्रामीण SSP कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि 6 सितंबर की रात को इस घटना की सूचना मिली था और 7 सितंबर की सुबह एयरपोर्ट अथॉरिटी ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.
उन्होंने कहा कि कानूनी संबंधित धाराओं के तहत एक अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
पुलिस ने की लोगों से अपील
उन्होंने बताया, 'शुरुआती जांच से पता चला है कि पास के एक गांव में कबड्डी टूर्नामेंट हो रहा था इसलिए हम उस पहलू की भी जांच कर रहे हैं.
हमने आसपास के गांवों में पुलिस टीमें भी तैनात की हैं और अभी तलाशी अभियान चल रहा है. हम जनता से अपील करते हैं कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने जैसी गतिविधि न करें.
एयरपोर्ट के पास का क्षेत्र हाई-सिक्योरिटी जोन है, जहां 25 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाना सख्त मना है.
ऐसी गतिविधियों के कारण कल काफी परेशानी हुई, जिसमें कुछ उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों से बचें.'
#WATCH | Amritsar, Punjab: Kanwalpreet Singh Chahal, SSP, Amritsar Rural, says, "The police were alerted to an incident last night, and the Airport Authority lodged a formal complaint this morning.
Consequently, an FIR has been registered against an unknown person under the https://t.co/T95LQX90XL pic.twitter.com/vqCgHNhUYR
ANI (@ANI) September 7, 2026
कई विमानों
📡 स्रोत: ABP Live