अपराध

अमृतसर- वह 2 फोटो, जिनकी वजह से दफनाई लाश निकाली:पानी में औंधे मुंह पड़ा था शव, सिर पर चोट; बहन को शक हुआ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अमृतसर- वह 2 फोटो, जिनकी वजह से दफनाई लाश निकाली:पानी में औंधे मुंह पड़ा था शव, सिर पर चोट; बहन को शक हुआ

अमृतसर में 2 फोटो ने ऐसे सवाल खड़े किए कि मिट्‌टी में दफन लाश को 20 दिन बाद बाहर निकालना पड़ गया। फोटो देखकर बहन को शक हुआ। उसने पुलिस को शिकायत कर दी। बहन ने कहा कि पहले परिवार ने इसे सड़क हादसा मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। मगर, फोटो के हालात देखकर लग रहा कि हत्या हुई है। सिर पर चोट भी है। इसकी जांच होनी चाहिए। अब पुलिस लाश का पोस्टमॉर्टम करवा रही है। जिसमें मौत की असली वजह सामने आएगी। क्या है पूरा मामला, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट… पहले तस्वीरों में देखिए, शक की वजह क्या बनी

दैनिक भास्कर के पास मौजूद एक्सक्लूसिव तस्वीरें उस वक्त की हैं, जब सोनी मसीह का शव गांव से करीब 2 किमी दूर धान के खेत में मिला था। ये फोटो गांव के लोगों ने मौके पर खींची थीं। बाद में इन्हें गांव के वॉट्सऐप ग्रुप में डाला गया। यही फोटो आगे इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी बनीं। फोटो ग्रुप में पहुंची, दोस्त ने बेटे को फोन किया

घटना के समय सोनी मसीह का बेटा रॉबिन ड्यूटी पर था। गांव के लोग तस्वीरें ग्रुप में डाल चुके थे। रॉबिन का दोस्त भी उसी ग्रुप में था। तस्वीरें देखने के बाद दोस्त ने रॉबिन को फोन किया और बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। कुछ देर बाद दोबारा फोन आया कि सोनी की मौत हो चुकी है। रॉबिन के मुताबिक, जब तक वह घर पहुंचा, तब तक पिता का शव घर लाया जा चुका था। उस वक्त परिवार को यही बताया गया था कि सोनी की मौत सड़क हादसे में हुई है। सड़क पर बाइक, खेत में शव... दूरी सिर्फ 10 फीट

घटना की एक अहम कड़ी सोनी की बाइक है। सोनी का शव गांव से करीब 2 किमी दूर धान के खेत में मिला था। वहीं उसकी बाइक सड़क पर पड़ी थी। परिवार के मुताबिक, बाइक शव से करीब 10 फीट दूर थी। बाइक का पिछला टायर फटा हुआ मिला था। इसी वजह से शुरुआत में परिवार ने इसे हादसा माना। उन्हें लगा कि बाइक का टायर फटने के बाद एक्सीडेंट हुआ होगा और सोनी खेत में जा गिरा। हालांकि, बाइक का टायर कैसे फटा और सोनी किस तरह सड़क से खेत तक पहुंचा, यह अभी जांच का विषय है। गांव वाले पहले पहुंचे, बिनी मसीह शव लेकर अस्पताल गया

घटना की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले गांव के लोग मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने खेत से शव बाहर निकाला। इसके बाद रिश्तेदार बिनी मसीह वहां पहुंचा। बिनी मसीह के मुताबिक, सोनी के सिर पर चोट का निशान दिखाई दे रहा था। वह शव को गाड़ी में लेकर अस्

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।