अनंत चतुर्दशी पर कोटा में गणेश पूजन, निकली शोभायात्रा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा से पहले भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। कैथूनीपोल स्थित पैतृक आवास से अखाड़ों का स्वागत किया गया, शोभायात्रा में कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
कोटा, 25 सितम्बर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को कोटा दौरे पर रहे। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शहर में निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा से पहले उन्होंने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अनंत चतुर्दशी का पर्व सभी के जीवन में शुभता, सद्भाव और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शहरवासियों के सुख-शांति की कामना की।
इस दौरान ओम बिरला ने अपने कैथूनीपोल स्थित पैतृक आवास से शोभायात्रा में शामिल होने वाले विभिन्न अखाड़ों का स्वागत किया। कोटा में पहली बार शामिल हुए सिख अखाड़े का भी स्वागत कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।
शोभायात्रा के दौरान विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। करतबों और धार्मिक झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के बीच शोभायात्रा का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर निकाली जा रही यह शोभायात्रा देर रात से होते हुए सुबह तक चलने की जानकारी दी गई। शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ और शोभायात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला।
Bite - ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष