अनंत चतुर्दशी पर विधायक भगवानदास सबनानी ने किए लोकार्पण और भूमि पूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
45 लाख के संस्कार केंद्र का लोकार्पण, 2 करोड़ की सीसी रोड सहित तीन विकास कार्यों का भूमि पूजन
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। वार्ड-29 के नेहरू नगर में 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित संस्कार केंद्र का लोकार्पण किया गया, जबकि वार्ड-26 और वार्ड-29 में सड़क, संजीवनी क्लीनिक परिसर तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
वार्ड-26 में वार्ड कार्यालय से भावना परिसर तक करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड और बिजली के खंभे लगाए जाने के कार्य का भूमि पूजन किया गया। इसी वार्ड में 16.91 लाख रुपये की लागत से संजीवनी क्लीनिक की बाउंड्रीवॉल और पेवर ब्लॉक के कार्य की भी शुरुआत की गई। वार्ड-29 के उद्धवदास मेहता परिसर, नेहरू नगर में 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और गली में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करना प्राथमिकता है।
सबनानी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र भोपाल शहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यहां कई ऐसे प्रमुख स्थल हैं, जो शहर की पहचान से जुड़े हैं। उन्होंने नागरिकों से क्षेत्र को स्वच्छ रखने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि अनंत चतुर्दशी का पर्व हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी स्मरण कराता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कार केंद्र के लोकार्पण के साथ तीन प्रमुख विकास कार्यों की शुरुआत से नागरिक सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में माता शबरी मंडल अध्यक्ष हेमंत बड़गैया, वरिष्ठ नेता लीलेन्द्र मारण, आशुतोष तिवारी, पंकज त्रिपाठी, मुन्ना पुरी, रंजीत पटेल, राकेश सरवैया, नरेश ठाकुर, माजी वर्मा, कमलेश बड़गैया, खुभी मारण, सुधा सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी ने नेहरू नगर के वार्ड-29 में 45 लाख रुपये के संस्कार केंद्र का लोकार्पण किया और वार्ड-26 व वार्ड-29 में 2 करोड़ रुपये की सीसी रोड तथा संजीवनी क्लीनिक परिसर का भूमि पूजन किया। यह कार्यक्रम दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की बुनियादी ढाँचे और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को बेहतर सड़क, साफ पानी, और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा मिलेगी, जिससे यात्रा समय घटेगा, रोग नियंत्रण बेहतर होगा और समग्र ज