खेल

अनाया बांगर इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकती हैं या नहीं?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अनाया बांगर इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकती हैं या नहीं?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक बार फिर क्रिकेट को लेकर चर्चा में हैं.

जेंडर ट्रांजिशन के बाद अनाया ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी, लेकिन अब वह दोबारा मैदान पर लौटने की तैयारी कर रही हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है. हालांकि, यहां एक बड़ा सवाल है कि क्या वह इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल सकती हैं? ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने का रास्ता खुला

अनाया को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में महिला क्लब क्रिकेट खेलने की मंजूरी मिली है. यानी वह वहां प्रीमियर क्रिकेट में हिस्सा ले सकती हैं. इसके जरिए वह दोबारा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकती हैं. अनाया अब ऑस्ट्रेलिया में एक क्लब से जुड़ने की तैयारी कर रही हैं. इसके बाद वह अपने प्रदर्शन के जरिए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगी.

उनके लिए यह सिर्फ क्रिकेट में वापसी नहीं, बल्कि लंबे समय से देखे जा रहे सपने की तरफ एक बड़ा कदम है. WBBL में खेलने का भी मौका अनाया की नजर विमेंस बिग बैश लीग यानी WBBL पर भी है. हालांकि इसके लिए उन्हें कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नियमों के मुताबिक Elite Women s Cricket में खेलने के लिए खिलाड़ी को तय टेस्ट और पात्रता प्रक्रिया से गुजरना होगा. अगर अनाया सभी शर्तें पूरी करती हैं, तो मार्च 2027 से उनके लिए Elite Women s Cricket का रास्ता खुल सकता है.

इसका मतलब यह भी है कि WBBL में खेलने की पात्रता मिलना और किसी टीम में चुना जाना अलग-अलग चीजें हैं. पहले उन्हें अपनी फिटनेस और प्रदर्शन के दम पर खुद को साबित करना होगा. यह भी पढ़ें- <a href="https://www.abplive.com/sports/cricket/rishabh-pant-enjoying-rain-sinhales

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।