व्यापार

अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत में सैटेलाइट इंटरनेट कारोबार को लेकर विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है.

स्पेस एक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने अब रिलायंस से जुड़ी कंपनियों की ओर से BJP को दिए गए चंदे से जुड़ी खबरों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए हैं.

ये उन्होंने मुकेश अंबानी को प्रधानमंत्री अंबानी कहकर निशाना साधने के कुछ ही घंटे बाद ही शेयर किया है.

मस्क इससे पहले भी ये आरोप लगा चुके हैं कि भारत में उनकी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक की एंट्री में रुकावटें डाली जा रही हैं, ताकि कुछ बड़ी कंपनियों का दबदबा बना रहे.

हालांकि, मस्क ने अपनी पोस्ट में रिलायंस पर लगाए गए आरोपों को लेकर कोई नया सबूत पेश नहीं किया है.

मस्क ने क्या पोस्ट किया है?

मस्क ने शुक्रवार शाम रिलायंस से जुड़ी कंपनियों के BJP को चंदा देने से जुड़ी खबरों के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं.

इससे पहले उन्होंने मुकेश अंबानी पर ट्वीट करते हुए तंज कसा था और आरोप लगाया था कि वो भारत में एकाधिकार बनाए रखना चाहते हैं.

मस्क ने अपनी पोस्ट में अंबानी से सवाल किया था कि क्या वो Starlink को भारत में कॉम्पिटिशन करने की अनुमति देना चाहेंगे.

उनका कहना है कि देश के कई ऐसे इलाके हैं, जहां अभी भी इंटरनेट की बेहतर सुविधा नहीं है.

स्टारलिंक के जरिए इन इलाकों में इंटरनेट पहुंचाया जा सकता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और छोटे कारोबारियों को फायदा मिल सकता है.

https://t.co/DJYynAyO0W

Elon Musk (@elonmusk) October 10, 2026

BJP को चंदे का मुद्दा क्या है?

रिलायंस से जुड़ी कंपनियों के राजनीतिक चंदे का मुद्दा नया नहीं है.

मार्च 2024 में चुनावी बॉन्ड से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद रिपोर्ट्स में बताया गया था कि रि

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।