व्यापार

अंबेडकरनगर में गेहूं खरीद में अनियमितता का मामला:90 बोरी की सीमा वाले किसान के नाम पर मिली 135 बोरी, केंद्र प्रभारी पर FIR

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अंबेडकरनगर में गेहूं खरीद में अनियमितता का मामला:90 बोरी की सीमा वाले किसान के नाम पर मिली 135 बोरी, केंद्र प्रभारी पर FIR

अम्बेडकरनगर में जलालपुर क्षेत्र के बी-पैक्स जीवत गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद में अनियमितता के मामले में केंद्र प्रभारी/प्रभारी सचिव धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता की तहरीर पर जलालपुर थाने में सात अक्टूबर को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज हुआ।

जांच में 135 बोरी गेहूं की खरीद को लेकर केंद्र प्रभारी के दावे पर सवाल उठे थे। मामला 30 अप्रैल की रात का है। शिकायतकर्ता सुशील कुमार चौधरी की सूचना पर जांच टीम रात करीब 11 बजे क्रय केंद्र पहुंची। उस समय ट्रॉली पर लदे गेहूं पर स्वामित्व का दावा करने वाला कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। केंद्र प्रभारी ने गेहूं को किसान देवमणि द्विवेदी का बताते हुए उनका किसान पंजीकरण और खतौनी प्रस्तुत की।

करीब 12 बजे हुई जांच के दौरान देवमणि मौके पर नहीं मिले। 45 क्विंटल यानी 90 बोरी दर्ज जांच में सामने आया कि देवमणि के किसान पंजीकरण में गेहूं बिक्री की अधिकतम सीमा 45 क्विंटल यानी 90 बोरी दर्ज थी, जबकि मौके पर 135 बोरी गेहूं मिला। इससे केंद्र प्रभारी के दावे पर संदेह गहरा गया। बाद में स्पष्टीकरण के साथ किसान सूर्यमणि द्विवेदी का पंजीकरण भी प्रस्तुत किया गया, लेकिन मौके पर हुई जांच में उनके नाम का कोई उल्लेख नहीं मिला था।

भुगतान संबंधी प्रशिक्षण दिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र प्रभारी ने किसान के घर से गेहूं की तौल भी कराई थी। उन्होंने नियमों की जानकारी नहीं होने की बात कही, जबकि खरीद शुरू होने से पहले केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद नीति, भंडारण, बिलिंग और भुगतान संबंधी प्रशिक्षण दिया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि किसान के घर से खरीद करने के लिए सक्षम अधिकारी को सूचना देकर केंद्र को मोबाइल क्रय केंद्र के रूप में स्वीकृत कराना जरूरी था।

रिपोर्ट में क्रय नीति के विपरीत कार्य और संदिग्ध किसानों के माध्यम से खरीद किए जाने की बात सामने आने के बाद कार्रवाई की संस्तुति की गई। इसी आधार पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।