व्यापार

अंबेडकरनगर में पंचायत उत्सव भवन के लिए 1.41 करोड़ मंजूर:महेशपुर नेमपुर में बनेगा जिले का दूसरा भवन; टेंडर के बाद शुरू होगा निर्माण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अंबेडकरनगर में पंचायत उत्सव भवन के लिए 1.41 करोड़ मंजूर:महेशपुर नेमपुर में बनेगा जिले का दूसरा भवन; टेंडर के बाद शुरू होगा निर्माण

अंबेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के महेशपुर नेमपुर में पंचायत उत्सव भवन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने इसके निर्माण के लिए 1.41 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है। बजट स्वीकृत होने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद निर्माण एजेंसी का चयन कर भवन निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।

पंचायती राज विभाग ने जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत उत्सव भवन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में जमीन भी चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, अन्य विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित भवनों के लिए बजट स्वीकृति का इंतजार है।

चिउटीपारा में बन चुका है पहला भवन इससे पहले कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के चिउटीपारा में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। महेशपुर नेमपुर में बनने वाला भवन जिले का दूसरा पंचायत उत्सव भवन होगा। इसके निर्माण के बाद ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर के कार्यक्रमों के लिए एक स्थायी जगह उपलब्ध होगी।

पंचायत बैठकों के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम भी होंगे पंचायत उत्सव भवनों का इस्तेमाल पंचायत बैठकों के अलावा विभिन्न सामुदायिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए किया जाएगा। भवन उपलब्ध होने से ग्रामीणों को शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रम और अन्य आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थायी स्थान मिल सकेगा। साथ ही पंचायत स्तर की गतिविधियों और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन में भी सुविधा होगी।

DPRO बोले- टेंडर के बाद शुरू होगा काम डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि महेशपुर नेमपुर में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के लिए 1.41 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हो चुका है। अब नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। निर्माण एजेंसी के चयन के बाद भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।