खेल

अंडर 14 में राज्यस्तर पर सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे 111 खिलाड़ी, जिला मुख्यालय नाहन में दिया जा रहा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अंडर 14 में राज्यस्तर पर सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे 111 खिलाड़ी, जिला मुख्यालय नाहन में दिया जा रहा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण

अक्तूबर 05, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): सिरमौर जिला के अंडर-14 वर्ग के 111 खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सिरमौर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है।

इन दिनों जिला मुख्यालय नाहन में खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों को माइनर और मेजर गेम्स के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि राज्य स्तर पर वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। एडीपीओ सिरमौर वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि 111 खिलाड़ी अंडर-14 वर्ग की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे जिन्हें नाहन में 3 दिन का प्रशिक्षण किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन मंडी और कुल्लू जिला के भुंतर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माइनर गेम्स कुल्लू के भुंतर में, जबकि मेजर गेम्स मंडी में आयोजित होंगी। प्रतियोगिताएं 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेंगी उन्होंने उम्मीद जताई कि सिरमौर जिला के खिलाड़ी इस बार भी राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

बाईट: वीर सिंह ठाकुर, एडीपीओ सिरमौर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।