अंडर-15 बालिका फुटबॉल में चार टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
गढ़वा।
पेफी, जिला प्रशासन एवं जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर-15 बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गढ़वा, जेबीएभी बरडीहा एवं कस्तूरबा भंडरिया ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।पहले मुकाबले में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा ने बीएसकेडी गढ़वा को 1-0, कस्तूरबा गढ़वा ने कस्तूरबा भवनाथपुर को 1-0, जेबीएभी बरडीहा ने आरके पब्लिक मझिआंव को 2-0 तथा कस्तूरबा भंडरिया ने कस्तूरबा मझिआंव को 3-0 से हराया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दीपिका पाल, निशा कुमारी, सुचिता टोप्पो एवं सुमन कुमारी को दिया गया।
प्रतियोगिता जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित हो रही है। आयोजन को सफल बनाने में जिला कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे सहित समिति के पदाधिकारियों, रेफरी, उद्घोषक एवं विभिन्न विद्यालयों के कोचों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Blog Site Manager By Global Info Edge
📡 स्रोत: NewsData.io